पत्रकारत्व विश्वनीय होना चाहिए और यह साधना के बिना संभव नहीं है – श्री ओ.पी. कोहली जी (महामहिम राज्यपाल, गुजरात)

श्री रमणलाल शाह – साधना पत्रकारिता गौरव पुरस्कार

गुजरात पत्रकारत्व क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले पत्रकार को ‘साधना’ साप्ताहिक द्वारा गत वर्ष से  “श्री रमणलाल शाह – साधना पत्रकारिता गौरव पुरस्कार” से सम्मानित किया जाता है.  इस वर्ष गत रविवार को अहमदाबाद के गाँधी लेबर इंस्टिट्यूट में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. जिसमे गुजरात के महामहिम राज्यपाल श्री ओ.पी. कोहली जी के वरद हस्तो से वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश तन्ना को यह पुरस्कार अर्पण किया गया.

इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने कहाँ कि पत्रकारत्व एक व्यवसाय है या मिशन है यह एक प्रश्न है. पत्रकार प्रजा और सरकार के बीच सेतु है. इसलिए उसका संवेदनशील होना जरुरी है. पत्रकारत्व विश्वनीय होना चाहिए और यह साधना के बिना संभव नहीं है. आजकल सकारात्मक घटनाओ के ओर पत्रकारों का ध्यान कम जाता हैं फलस्वरुप समाज में नकारात्मक बाते ज्यादा होती है. समाज को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिले ऐसे पत्रकारत्व की आज आवश्यकता है.

पुरस्कार विजेता रमेशभाई तन्ना ने कहाँ कि आज सकारात्मक पत्रकारत्व की आवश्यकता है. मीडिया सिर्फ गंदगी ही बताये यह ठीक नहीं है. मीडिया द्वारा बगीचा (उद्यान) भी दिखाया जाना चाहिए.

वरिष्ठ पत्रकार एवं गुजरात यूनिवर्सिटी के पूर्व उप-कुलपति श्री डॉ. चंद्रकान्त महेता ने इस अवसर पर कहाँ कि पत्रकारत्व व्यवसाय नहीं परन्तु धर्म है. पत्रकारत्व की आज की दिशा देखकर लगता है कि गांधीजी के तीन बंदरो में दुसरे चार बन्दर और जोड़ने की जरुरत है. गलत लिखना नहीं, गलत सोचना नहीं, गलत प्रकाशित करना नहीं, गलत प्रसारित करना नहीं. ये आदर्श आज पत्रकारत्व मे से अदृश्य हो गए है इसीलिए आज पत्रकारत्व के सामने अनेक प्रश्न खड़े हो रहे है. आज सच्चे पत्रकारों की आवश्यकता है, बनावटी पत्रकारों की नहीं.

पुरस्कार अर्पण समारोह में गुजरात हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस श्री सुरेश सोनी द्वारा साधना साप्ताहिक के कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया. कार्यक्रम में साधना साप्ताहिक के संपादक श्री मुकेशभाई शाह, वरिष्ठ पत्रकार एवं गुजरात यूनिवर्सिटी के पूर्व उप-कुलपति श्री डॉ. चंद्रकान्त महेता, गुजरात हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस एवं पूर्व लोकायुक्त श्री सुरेश सोनी, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन एंड जर्नालिस्म के निदेशक डॉ. शिरीष काशीकर, साधना साप्ताहिक के न्यासी श्री प्रवीणभाई ओतिया, रसिकभाई खमार, श्री सुरेशभाई गाँधी, श्री कल्पेशभाई पटेल सहित अनेक महानुभव उपस्थित रहे.

12

13


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *