रा. स्व. संघ, गुजरात प्रांत, घोष विभाग द्वारा “नड़ाबेट” में “सीमा संघोष” (घोष वादन)

16-03-2025

संघ शताब्दी वर्ष में घोष कार्य का गुणात्मक विकास हेतु यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
गुजरात प्रांत के ४८ जिला/भाग से ३९ जिला /भाग के घोष वादक उपस्थित रहे।
प्रांत से चयनित कुल – २४३ घोष वादक उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम दो चरण में सुनिश्चित किया गया था………

👉 १. भारत – पाकिस्तान ० लाइन बोर्डर पर १:१०(७० मिनट ) स्थिर वादन और संचलन ।
( आनक – शंख – वेणु/ शृंग – मधुरिका) मिलाकर कुल २९ रचनाओं का वादन हुआ।
👉 २. BSF RETREAT स्थान पर १:१५ (७५ मिनट )घोष वादन ३ प्रात्यक्षिक के साथ स्थिर वादन में ३३ रचनाओं का वादन हुआ।

सार्वजनिक कार्यक्रम में कुल २७०० से अधिक बंधु – माता – भगीनी – विशेष सज्जन शक्ति, नागरिक उपस्थित रहे।

विशेष उपस्थित……

१.श्री जयंतीभाई भाडेसिया ( पश्चिम क्षेत्र मां. संघ चालक + अध्यक्ष सीमा जागरण मंच)
२.श्री भरतभाई पटेल ( गुजरात प्रांत मां. संघ चालक)
३.श्री कृणालभाई रुपापरा ( गुजरात प्रांत सह प्रचारक)
४.श्री कमलेशभाई रादडिया ( सौराष्ट्र प्रांत सह प्रचारक)
५.श्री जिवनभाई आहिर ( गुजरात – सौराष्ट्र सीमा जागरण मंच संयोजक)
६.श्री रामभजन लाहिरी (पंजाब प्रांत घोष प्रमुख)

विशेष आमंत्रित….

1.श्री मनोजसुदन राव (CO 8 BATTALION – BSF GUJARAT)

2.श्री सालरिया जी ( SECOND IC COMMANDANT – BSF)

3.श्री संदिपकुमार (DEPUTY COMMANDANT – BSF)

4.श्री हरि चरण जी (BSF OFFICER – NADABET)

विशेष उल्लेखनीय वृत्त……….

१. बनास रचना का पहली बार सार्वजनिक वादन किया गया।
२. शृंग दल में जयोस्तुते – कदम कदम बढ़ाए जा गीत और राष्ट्रगान जन गण मन का वादन हुआ।( स्थान पर उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर वादन के साथ राष्ट्रगान गाया।)
३. कार्यक्रम के लिए नया गीत गुजराती ( सीमा पर संघोष भारत का जय घोष) बनाया गया।

Saptrang ShortFest - All Info