टाइम मैगजीन ने भारत के सफल मंगलयान को 2014 के बेहतरीन आविष्कारों की सूची में नामांकित किया है।

टाइम मैगजीन ने भारत के सफल मंगलयान को 2014 के बेहतरीन आविष्कारों की सूची में नामांकित किया है। टाइम ने मंगलयान के बारे में लिखा है, “यह तकनीक भारत को आने वाले समय में अंतरिक्ष में आगे रखेगी। कोई भी पहली बार में मंगल पर सफलता नहीं पा सका है। न ही अमेरिका, न रूस और न ही यूरोपियन देश। 24 सितंबर को यह भारत ने कर दिखाया।”

 

टाइम ने लिखा कि जैसे ही मंगलयान ऑर्बिट लाल ग्रह के कक्षा में स्थापित हुआ, उसी समय भारत अपने प्रतिद्वंद्वी एशियाई देशों से आगे निकल गया। टाइम ने मंगलयान को सुपरमार्ट स्पेसक्राफ्ट कहा है। 

 

25 आविष्कारों में से एक 
टाइम ने 2014 के सबसे अच्छे आविष्कारों की लिस्ट में मंगलयान को रखा गया है। इस लिस्ट की शुरुआत में टाइम ने ‘मेकिंग द वर्ल्ड बेटर, स्मार्टर एंड इन सम केसेस- अ लिटल मोर फन’ वाक्य का जिक्र किया है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) द्वारा विकसित किए मंगलयान पर 450 करोड़ रुपए का खर्च आया था। इस फिल्म का खर्च ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली हॉलीवुड मूवी ‘ग्रैविटी’ से भी काफी कम है।

 


इस सूची में दो भारतीयों के आविष्कार भी शामिल हैं, जो अलग-थलग रखे जाने वाले कैदियों को योग करने के लिए स्थान उपलब्ध कराने और बच्चों के लिए खिलौना टैबलेट से जुड़ा है। वन पर्यावरणविद् नलिनी नादकर्णी ने ओरेगन में स्नेक रिवर सुधार संस्थान के साथ ‘ब्लू रूम’ तैयार किया, जो अलग-थलग रखे जाने वाले कैदियों के लिए है, जिन्हें दिन में 23 घंटे दीवारों के अलावा कुछ और देखने को नहीं मिलता है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *