अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 2022

#RSSABPS2022 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई “अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा” की बैठक इस वर्ष शुक्रवार दिनांक 11 मार्च से रविवार 13 मार्च तक गुजरात के कर्णावती में होने जा रही है। इस बैठक में संघ की आगामी वर्ष की योजना को अंतिम रूप दिया जाता है।

प्रतिनिधि सभा में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत, सरकार्यवाह माननीय दत्तात्रेय होसबाले सभी सह सरकार्यवाह श्री कृष्णगोपाल, श्री मनमोहन वैद्य, श्री मुकुंद, श्री रामदत्त, श्री अरुण कुमार तथा संघ के अन्य सभी पदाधिकारी सहभागी होंगे। प्रांतों से सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों, क्षेत्र एवं प्रांत के माननीय संघचालक, कार्यवाह, प्रचारकों के साथ संघ प्रेरित विविध संगठन के अखिल संगठन मंत्री व उनके सहयोगी भी बैठक में अपेक्षित हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *