पंडित मदन मोहन मालवीय मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को महान शिक्षाविद और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न से सम्मानित किया।  यह सम्मान उनके पौत्र ने लिया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों ही हस्तियों को उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार भी दिए गए।

समारोह में सबसे पहले पंडित मदन मोहन मालवीय को मरणोपरांत देश के सबसे बड़ा नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया। मालवीय के पौत्र ने यह सम्मान लिया। इसके बाद पद्म विभूषण पुरस्कार दिए गए। बीजेपी के सीनियर नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी, पंजाब के सीएम श्री प्रकाश सिंह बादल और स्वामी रामभद्राचार्य समेत अन्य को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इस बार पद्म विभूषण के लिए नौ नामों की घोषणा हुई थी, जिनमें बॉलिवुड स्टार अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार शामिल हैं।

इसके बाद पद्म भूषण पुरस्कार दिए गए। रेसलर सुशील कुमार के कोच सतपाल, सीनियर पत्रकार रजत शर्मा समेत अन्य को यह सम्मान दिया गया। इस बार 20 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया है। आखिर में राष्ट्रपति ने पद्मश्री पुरस्कार दिए। लेखक प्रसून जोशी और फिल्मकार संजय लीला भंसाली यह पुरस्कार पाने वाले 75 लोगों की लिस्ट में शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *