देवातात्मा हिमालय अध्यात्म प्रेमियों की तरह खतरों के खिलाडि़यों को भी अपनी ओर आकृष्ट करता है। 8,848 मीटर ऊंचे, विश्व के सर्वोच्च पर्वत शिखर सागरमाथा (माउंट एवरेस्ट) पर नेपाली शेरपा तेनसिंग तथा सर एडमंड हिलेरी सर्वप्रथम चढ़ने वाले साहसी पर्वतारोही थे।
तेन्जिंग नॉरगे और एडमंड हिलेरी दक्षिण-पूर्वी पर्वत क्षेत्र में 8,504 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अपने तम्बू से निकलकर वह 29 मई को दिन के 11.30 बजे शिखर पर पहुंचे। उन्होने वहाँ फोटो खींचते और केक खाते हुए 15 मिनट बिताए तेन्जिंग नॉरगे ने एक श्रद्धालु बौद्ध की तरह चढ़ावे के रूप में प्रसाद अर्पित किया। तेन्जिंग नॉरगे को अपना जन्म दिवस पता नहीं था अतः एवरेस्ट विजय दिवस को ही जन्म दिवस मनाने लगे.
इस उपलब्धि के बाद उन्हें कई नेपालियों और भर्तियों द्वारा अनश्रुत नायक माना जाता है। सागरमाथा पर अब तक लगभग 5,000 सफल अभियान हो चुके हैं; फिर भी उस पहले अभियान की गरिमा कम नहीं हुई है।